Monday 15 September 2014

Bijasan Mata Mandir, Bijasan Temple in Indore, Bijasan Tekari
Unknown03:49 0 comments


इंदौर में माता के मंदिरों में बिजासन माता का मंदिर का अपना अलग महत्व है यह इंदौर एयरपोर्ट के पास स्थित है वैष्णोदेवी की मूर्तियों के समान यहाँ भी माँ की पाषाण पिंडियाँ हैं। मंदिर के पुजारियों का मानना है कि ये पिंडियाँ स्वयंभू हैं। ये मूर्तियाँ यहाँ कब से प्रतिष्ठित हैं, इस बारे में ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है। पुजारियों का कहना है कि सैकड़ों सालों से ये पिंडियाँ यहीं प्रतिष्ठित हैं, जिनकी यहाँ के निवासी पूजा-अर्चना करते थे।
BIJASAN TEKARI MANDIR

माना जाता है कि पहले यहाँ होलकर शिकार करने हेतु आया करते थे तब शिकार करते हुए राजघराने के सदस्यों को यह मंदिर दिखाई दिया तत्पश्चात यहाँ 1920 में पक्का मंदिर स्थापित किया गया | यहाँ पर भक्तो कि भीड़ लगी रहती है और यहाँ आने वाले भक्तो का कहना है कि यहाँ मांगी मुराद अवश्य पूरी होती है |

मंदिर में हर नवरात्र को मेला भरता है। टेकरी के ऊपर से शहर का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। मंदिर के आँगन में एक तालाब भी है जहा पर स्पष्ट है मछलिया भी है | मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्त मछलियों को दाना भी खिलाते है वे मानते है कि दाना खिलाने से उनकी मुरादे माता अवश्य पूरी करेगी | सभी माता के मंदिरों कि तरह यह मंदिर भी टेकरी पर स्थित है और टेकरी से शहर का मनोरम दृश्य दिखाई देता है यहाँ पास में ही जैन तीर्थ गोमटगिरी और ह्रींकारगिरी भी स्थित है जहा जैन मुनि चातुर्मास के समय पधारते है |

Timings:-
Opening & Closing :- All days of Week
7:00 AM - 8:00 Pm



0 comments

Post a Comment